Box Office this week- हंटर करेगी इस हफ्ते कमाई!
अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी जैसे बड़े बड़े निर्माताओं का हाथ लगा हो तो फिल्म से तो उम्मीदें होना स्वाभाविक है। इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है फिल्म हंटर जिससे इन निर्माताओं निर्देशकों का नाम जुड़ा है। फिल्म का नाम भी काफी इंटरेस्टिंग है और विषय भी। अभी तक जितने भी क्रिटिक्स ने फिल्म देखी है सभी को बेहद पसंद आई है।
फिल्म में लड़कियों को पटाने और उनके साथ फ्लर्ट करने के तरीके बताए गये हैं। साथ ही जैसा कि अनुराग कश्यप ने फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट के दौरान कहा था कि ये फिल्म आपको परिवार बढ़ाने में काफी मदद करने वाली है। तो आपको इतना तो अंदाजा हो ही गया होगा कि फिल्म में क्या होने वाला है।
मां बनने के लिए प्रियंका लेंगी ब्रेक!
हंटर फिल्म में बप्पी लहरी का भी काफी कंट्रोब्यूशन है जिसके चलते लोगों को इसके गाने काफी भा रहे हैं खासतौर पर संगीत। हंटर के साथ ही इस हफ्ते ब्लैक होम्स और दोजख भी रिलीज होने वाली है लेकिन इनके मुकाबले हंटर का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है।
हंटर फिल्म में वो सारे मसाले डाले गये हैं जो आजकल के युवाओं को लुभाने के लिए काफी हैं। साथ ही सिंगल स्क्रीन्स में तो फिल्म को अच्छा कलेक्शन मिलने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई एनएच10 को सिंगल स्क्रीन्स पर कुछ खास पसंद नहीं किया गया तो हंटर से अब लोगों को एक्सपेक्टेशन है।


Click it and Unblock the Notifications












