FRIDAY एक और फिल्में पांच....बहुत नाइंसाफी है!
[बॉलीवुड समाचार] फिल्में तीन तरह के लोग देखते हैं। एक जिन्हें शाहरूख, सलमान,आमिर, अक्षय, अजय से प्यार होता है, दूसरे जिन्हें इंटरटेनमेंट से प्यार है और तीसरे जिन्हें फिल्मों से जुड़ी हर चीज़ से प्यार होता है। 20 मार्च ये तीसरी कैटेगरी वाले लोगों के लिए है।
जी हां, अगर आप हर फिल्म पहले देखते हैं और फिर राय बनाते हैं तो ये शुक्रवार आप पर बहुत भारी पड़ने वाला है क्योंकि इस शुक्रवार रिलीज़ होंगी पांच फिल्में। ये पांचों ही फिल्में अलग अलग कलेवर की है।
तो डिसाइड कर लीजिए कि आपको इन पांचों में से कौन सी फिल्म देखनी है -
हंटर
अनुराग कश्यप की ये फिल्म सेक्स कॉमेडी नहीं बल्कि एक ऐसे कॉमेडी लड़के की कहानी है जिसे केवल सेक्स करना पसंद है....इंटरेस्टिंग। फिल्म में गुलशन देवैयै और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की यूएसपी है अल्ताफ राजा के गाने!
दोज़ख़
हालांकि फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है लेकिन फिल्म का मुद्दा काफी बड़ा है। हिंदु मुस्लिम एकता। फिल्म ने काफी फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड बटोरे हैं।
ALSO READ: Adult Movies जिनका दर्शकों को है इंतजार
दिल्ली वाली ज़ालिम गर्लफ्रेंड
फिल्म की यूएसपी है हनी सिंह का गाना। फिल्म में प्यार का पंचनामा फेम दिव्येंदु शर्मा हैं और फिल्म लड़कों को दिल का दर्द समझेगी!
मोहिनी
मोहिनी द हीरोइन नाम की ये डब फिल्म साउथ की है और इसे दर्शक मिलने की उम्मीद ना के बराबर ही है।
बीए फेल
हंटर के अलावा एक और सेक्स कॉमेडी फिल्म लगने वाली है। नाम है 'बैचलर ऑफ लव बीए फेल'। बीए पास से प्रेरणा लेकर नाम रखा गया है। देखना ये है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पास होती है या फेल।
Watch बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर- हॉट किसेस, सेक्सी रोमांस और बेहतरीन एक्शन


Click it and Unblock the Notifications
















