..................... Hunt on for Hrithik's leading lady for 'Shuddhi - Hindi Filmibeat

'शुद्धी' के लिए रितिक की नायिका की तलाश

फिल्मकार करन मल्होत्रा बॉलीवुड सितारे ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'शुद्धी' बनाने जा रहे हैं। वैसे अब तक उन्होंने इसके लिए ऋतिक की नायिका का चुनाव नहीं किया है और उनकी तलाश जारी है।

'अग्निपथ' के बाद यह मल्होत्रा की ऋतिक के साथ दूसरी फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि मल्होत्रा 'शुद्धी' की नायिका के रूप में करीना कपूर या अनुष्का शर्मा को लेने का मन बना रहे हैं।

Hrithik Roshan

वैसे उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, "हमने करीना या अनुष्का को नहीं लिया है। हमें अब तक नायिका की तलाश है। हम जल्दी ही उसके नाम की घोषणा करेंगे।" करन जौहर के निर्माण में बनने जा रही 'शुद्धी' की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी।

मल्होत्रा ने आईएएनएस से कहा, "मैं नहीं जानता कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। अब तक केवल ऋतिक रोशन को लिए जाने की पुष्टि हुई है। नायिका का चुनाव किया जाना अभी बाकी है। जून मध्य तक हम नायिका का चुनाव कर लेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X