भूखे बच्चे मांगते रहे खाना, नताशा स्तांकोविक ने पानी की बोतल देकर छुड़ा लिया पीछा, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

Natasa Stankovic Viral Video- हार्दिक पांड्या का एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। इस वीडियो में कुछ गरीब बच्चे उनके खाने के लिए मांगने हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन नताशा कुछ ऐसा कर देती हैं कि लोगों का खून खौल गया और उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में आप देखेंगे कि नताशा स्तांकोविक अपनी कार की तरफ बढ़ रही हैं और बच्चे उनके पीछे आते हैं। एक बच्ची है जो कि बार बार कह रही है कि मैडम कुछ खाने को दे दो।
नताशा ने दिया पानी
इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा खाना मांगने पर कहती हैं कि रुको देती हूं। वो कार में बैठती हैं और दोनों बच्चों को एक एक पानी की बोतल थमा देती हैं। बच्ची फिर खाना खाने वाली बात कहती है लेकिन नताशा बिना कुछ सुने कार का शीशा बंद करती हैं और निकल जाती हैं।
इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है और लोग हैरान से उनको देख रहे हैं। बता दें कि नताशा उन कलाकारों में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता हैं और चर्चा में भी रहती हैं। इस हरकत ने लोगों का खून खौला दिया है।
खरी खोटी सुना रहे हैं लोग
नताशा स्तांकोविक के इस रवैये से लोग भड़क गए हैं और कमेंट्स करते हुए उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''खाना मांग रही है ये पानी दे रही है।'' एक ने लिखा, ''अमीर का दिल सबसे छोटा होता है और गरीब का दिल सबसे बड़ा।'' एक ने लिखा, ''बच्चों कुछ काम कर लोग इनसे मत मांगो।'' एक ने लिखा, ''गरीब और जरूरतमंद में फर्क है!'' एक ने लिखा, ''हार्ट ब्रेकिंग।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











