कंगना रनौत का जजमेंटल है क्या पोस्टर मुझसे चोरी हुआ है, उन्हें शर्म भी नहीं आई - फ्रीलांस आर्टिस्ट
कंगना रनौत - राजकुमार राव स्टारर जजमेंटल है क्या बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है लेकिन अब एक बार फिर से फिल्म विवादों में घिर गई है। दरअसल फिल्म से कंगना रनौत का एक पोस्टर, हूबहू एक हंगरी की आर्टिस्ट की खींची हुई तस्वीर के जैसा है। इस फ्रीलांस आर्टिस्ट ने अपना काम और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लोगों से पूछा कि क्या आपको इन दोनों में कोई समानता दिख रही है?
इसके बाद इस पोस्ट में इस आर्टिस्ट ने जजमेंटल है क्या की टीम को चोर बुलाते हुए कहा कि इस बॉलीवुड फिल्म ने बिना मुझे बताए, बिना मेरी इजाज़त के मेरा काम इस्तेमाल कर लिया है। और चोरी करने में इन्हें शर्म भी नहीं आई। फ्लोरा बोरसी नाम की इस आर्टिस्ट का ये पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि अंधाधुन के बाद फैन्स को एक और सस्पेंस थ्रिलर देखने मिली है और फैन्स को फिल्म काफी पसंद भी आ रही हैं। फिल्म एक मर्डर के ही इर्द गिर्द घूमती है और उस मर्डर का शक राजकुमार राव और कंगना रनौत पर है। असली कातिल कौन है इसी पर पूरी फिल्म आधारित है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान पहले ही काफी कंट्रोवर्सी हो चुकी है जहां कंगना ने एक जर्नलिस्ट से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बद्तमीज़ी से बात की जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया और उन पर माफी मांगने का दबाव डाला गया। हालांकि जर्नलिस्ट का ही एक हिस्सा कंगना का साथ देता खड़ा रहा।
जहां तक रही पोस्टर चोरी करने की बात तो बॉलीवुड में ऐसे पोस्टर्स की पूरी भरमार है। आप भी देखिए -


Click it and Unblock the Notifications











