Hungama 2- 16 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म? सामने आई ट्रेलर रिलीज डेट!
काफी समय से लगातार एक फिल्म को लेकर चर्चा है जिसका नाम हंगामा 2 है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मीज़ान जाफरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये सभी काफी समय से इसको लेकर काम कर रहे हैं और प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 के साथ धमाल मचाने वाले हैं। कुछ समय पहले एक खबर आई थी कि ये फिल्म फिल्म हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होने वाली है।
इसके अलावा पता चला था कि हॉटस्टार ने ये फिल्म 30 करोड़ में खरीदा है। लेकिन अब जो पता चला है इससे फैंस काफी खुश होने वाले हैँ। पता चला है कि फिल्म 16 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

इसके अलावा इस फिल्म का ट्रेलर आने वाले 1 जुलाई को रिलीज किया जाना है। इससे इतना तय है कि काफी बड़ा हंगामा होने वाला है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण जो फिल्में अटकी हुईं थीं वो आने वाले समय में एक एक करके रिलीज कर दीं जाएंगी।

हंगामा 2
हालाकि हंगामा 2 की रिलीज डेट को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है।

स्टारकास्ट
इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी शानदार होने वाली है। पता चला है इसमें राजपाल यादव, टीकू तलसानिया, आशुतोष राणा और जॉनी लीवर जैसे सितारे शामिल हैं।

प्रियदर्शन
बात करें निर्देशक प्रियदर्शन को तो वो भी इस फिल्म के साथ लंबे समय बाद वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं जो कि उनके फैंस के लिए बेहतरीन होगा।

फिल्मों की बात
फिल्मों की बात करें तो इसके अलावा अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी अटकी हुई है जिसको लेकर भी बात जारी है।

थिएटर्स में ही रिलीज
हालांकि मेकर्स ने कहा था कि इस फिल्म को थिएटर्स में ही रिलीज किया जाएगा क्योंकि ये एक मास एंटरटेनर फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications