अक्षय कुमार ने लॉन्च किया 'हंगामा 2' का ट्रेलर, कॉमेडी तड़के के साथ शिल्पा शेट्टी का ग्लैमरस अंदाज- VIDEO
2003 में रिलीज़ हुई अफरातफरी और हास्य से भरपूर सुपरहिट फिल्म हंगामा, फिल्म निर्माता प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित सबसे ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्मों में से एक है। 18 साल के लंबे अंतराल के बाद हंगामा 2 को वह लेकर आ रहे हैं। जिसका आज ट्रेलर अक्षय कुमार ने लॉन्च कर कर दिया है। अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी, परेश रावल की फिल्म हंगामा 2 के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
ट्रेलर में दर्शक ढेर सारी मस्ती, उलझनों और मनोरंजन को देख सकते हैं। ये फिल्म दो परिवारों पर आधारित है। पहला परिवार है तिवारी का जिसमें एक जेलेस पति शामिल है जिसकी एक खूबसूरत पत्नी और कपूर परिवार में है एक रिटायर कर्नल व उनके दो बेटे और पोते-पोतियाँ हैं। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब एक युवा मासूम लड़की, एक नाजायज बच्चे के साथ दरवाजे पर आ धमकती है। और सवाल उठता है कि - इस बच्चे का पिता कौन है?

हंगामा 2 का ट्रेलर
पेड़ों की हरियाली से भरपूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन में बसा कपूर परिवार अपने पुश्तैनी घर में रहता है। कर्नल कपूर (आशुतोष राणा) अपने परिवार के मुखिया हैं, जिसमें मुख्य रूप से उनका छोटा बेटा आकाश (मीज़ान) और उनके बड़े बेटे के तीन बच्चों के साथ रहते हैं।
एक और परिवार है जो इस फिल्म की कहानी का अत्यावश्यक भाग है: तिवारी, जो एक निःसंतान दंपति हैं। राधेश्याम तिवारी (परेश रावल), एक असफल वकील और उनकी खूबसूरत पत्नी अंजलि तिवारी (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) हैं। कपूर और तिवारी का जीवन तब तक ही सुचारू रूप से चल रहा था जब तक कि एक दिन एक महिला, वाणी (प्रणिता सुभाष) एक नाजायज बच्चे के साथ दरवाजे पर नहीं आ जाती है। अब इस सवाल से मनोरंजन का तड़का लगता है कि इस बच्चे का पिता कौन है?

मजेदार ट्रेलर
इस कहानी को कॉमेडी के तड़के और ग्लैमरस अंदाज के साथ परोसा गया है। जिसका अंदाजा इस मजेदार ट्रेलर को देखने के बाद लगाया जा सकता है।

सभी का किरदार
राधे श्याम तिवारी की भूमिका को दोहराते हुए अभिनेता परेश रावल हंगामा 2 में अपनी प्यारी पत्नी, अंजलि तिवारी के साथ एक बार फिर दिलचस्प अंदाज़ में नजर आएँगे। अंजलि तिवारी की भूमिका में इस बार दर्शकों का दिल चुराएंगी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा। इस अफरातफरी के बीच एक आदर्श बेटे की भूमिका निभा रहे हैं मिज़ान और उनके साथ हैं प्रणिता सुभाष, जो दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक शानदार करियर के बाद हंगामा 2 से बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं।

हंगामा 2 में कॉमेडी किंग
हंगामा 2 में भारत के कॉमेडी किंग - जॉनी लीवर के साथ राजपाल यादव और आशुतोष राणा भी हैं। पहली बार इनकी तिकड़ी को एक साथ कॉमेडी करते देखना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी, मनीषा कोर्डे, यूनुस सजवाल ने लिखा है।

कब और कहां होगी रिलीज
हंगामा 2, 23 जुलाई 2021 को विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी और डिज्नी + हॉटस्टार प्रीमियम के ग्राहकों के लिए रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











