..................... हंगामा 2 से 'चुरा के दिल मेरा 2.0' सॉन्ग रिलीज, शिल्पा शेट्टी ने किया सरोज खान को डेडिकेट | Hungama 2 shilpa shetty release chura ke dil mera 2.0 song dedicate to saroj khan - Hindi Filmibeat

हंगामा 2 से 'चुरा के दिल मेरा 2.0' सॉन्ग रिलीज, शिल्पा शेट्टी ने किया सरोज खान को डेडिकेट

2003 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म हंगामा का पार्ट 2 आ गया है। 18 साल के लंबे अंतराल के बाद हंगामा 2 आ रही है जिससे शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेस भी सालों बाद कमबैक कर रही हैं। अब हंगामा 2 से शिल्पा शेट्टी ने गाना चुरा के दिल मेरा रिलीज कर दिया है। शिल्पा शेट्टी ने चुरा के दिल मेरा 2.0 गाने को लॉन्च करने के दौरान अक्षय कुमार और सरोज खान को मिस किया।

चुरा के दिल मेरा गाना 90 दशक का हिट सॉन्ग था जिसमें अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं। इस गाने को कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। लेकिन अब सरोज खान इस दुनिया में नहीं है। अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म तू खिलाड़ी मैं अनाड़ी फिल्म का ये गाना था जिसे नए अंदाज में फिर प्रस्तुत किया गया है। चुरा के दिल मेरा 2.0 गाने को शिल्पा शेट्टी ने सरोज खान को डेडिकेट किया।

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी ने मिजान के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, अक्षय कुमार को मिस कर रही हूं लेकिन इस बार मेरे साथ मिसाज है। चुरा के दिल मेरा 2.0 रिलीज हो गया है जिसे सरोज खान को मैं डेडिकेट कर रही हूं। बता दें हंगामा 2, 23 जुलाई 2021 को से डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी और डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

हंगामा 2 में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान से लेकर जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आशुतोष राणा सहित तमाम स्टार नजर आएंगे। फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। परेश रावल राधे श्याम तिवारी तो शिल्पा शेट्टी अंजलि तिवारी के किरदार में नजर आएंगी।

हंगामा 2 को अननुकल्प गोस्वामी, मनीषा कोर्डे, यूनुस सजवाल द्वारा लिखा गया है। जिसे वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है। फैंस का इंतजार 23 जुलाई 2021 को खत्म हो जाएगा। फैंस घर बैठे ओटीटी पर इस फिल्म का आनंद ले पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X