Hungama 2- अक्षय कुमार ने कहा प्रियदर्शन जो कुछ कहें आंख बंद करके फॉलो करो- मीजान जाफरी
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक शानदार कॉमेडी फिल्म दी हैं और प्रियदर्शन के साथ भी उन्होने कई बार धमाका किया है। लेकिन प्रियदर्शन इस समय फिल्म हंगामा 2 को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में में मीजान जाफरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं और उनके साथ परेश रावल और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। खबर तो ये भी है कि मिजान जाफरी ने इस फिल्म को बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही फाइनल कर लिया है।
अब अक्षय कुमार ने मिजान को एक सलाह दी है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। पता चला है कि अक्षय कुमार ने कहा था कि.. फिल्म के सेट पर जो कुछ भी होता है वो सिवाय प्रियदर्शन के और किसी को पता नहीं होता इसलिए वो जो कुछ भी कहते हैं वो करते जाओ।

इन बातों का खुलासा मिजान ने मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए किया है। उन्होने ये भी बताया कि कॉमेडी काफी कठिन आर्ट है और अक्षय सर ने बताया था कि प्रियदर्शन से ही उन्होने कॉमेडी सीखी है।
उनके साथ अक्षय सर का स्पेशल कनेक्शन है। इस समय मीजान का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अक्षय कुमार की बात करें तो इस समय वो फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही धमाका कर चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications











