हंगामा 2 First Look: 17 सालों के बाद आ रही है जबरदस्त कॉमेडी सीक्वल- अजय देवगन, जॉन अब्राहम से क्लैश

साल 2003 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है। परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिज़ान जाफरी और प्रणिता सुभाष स्टारर 'हंगामा 2' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म सीक्वल है, लेकिन फिल्म की कास्ट पूरी तरह बदल दी गई है।

हंगामा में रिमी सेन, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदसानी, परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हंगामा 2 में पुरानी फिल्म से सिर्फ परेश रावल को रिपीट किया गया है।

Hungama 2

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि यह मेरी पिछली फिल्मों की तरह कॉमेडी से भरपूर पूरी तरह से फैमिली फिल्म होगी। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने भी फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई है।

परेश रावल के साथ प्रियदर्शन ने हेरा फेरी सीरिज, भागमभाग, मालामाल वीकली जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्में दी हैं, लिहाजा, इस जोड़ी से काफी उम्मीदें जुड़ जाती हैं। प्रियदर्शन ने कहा- हंगामा को रिलीज हुए 17 साल हो चुके हैं.. और आज भी लोगों को यह फिल्म याद है। हलचल और गरम मसाला के बाद प्रोड्यूसर रतन जैन के साथ एक बार फिर जुड़कर मैं खुश हूं।

बहरहाल, फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होने वाली है। बता दें, इस डेट को पहले ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' और जॉन अब्राहम की 'अटैक' रिलीज होने वाली है। यानि की एक ही साथ रिलीज होंगी ये तीन फिल्में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X