'अपने सिर की कसम मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं', नव्या नंदा से रिश्ते पर बोले मीजान जाफरी!
अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का नाम अक्सर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जुड़ता है और अक्सर उनसे इस बारे में सवाल पूछा जाता है। कई बार ऐसा हुआ है कि उन्होने इसपर रिएक्ट करते हुए अपना बयान दिया है। मीजान हर बार इस बात से मुकर जाते हैं और उनका कहना होता है कि वो उनको डेट नहीं कर रहे हैँ। लेकिन इस बार डीएनए से बात करते हुए उन्होने इस सवाल पर ऐसा बयान दिया है जो कि काफी चर्चा में है।
उन्होने इस सवाल पर कसम तक खा ली और सिर पर हाथ रखकर कहा है कि वो नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं। मीजान जाफरी ने कहा है कि.. 'मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं और पूरी तरह से सिंगल हूं।

मैं अपने सिर की कसम खाकर कहता हूं कि मैं अविवाहित हूं। मैंने इसको लेकर कई बार बयान दिए हैं और इसपर कई आर्टिकल्स छपे हैँ। लेकिन मेरी बात को समझा नहीं गया है। मैं इसपर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा और इससे दूर रहूंगा।'

तस्वीर दोनों की एक साथ वायरल हुई थी
बता दें कि इस समय वो हंगामा 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं और इसी फिल्म को लेकर उनसे बातचीत की जा रही थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक तस्वीर दोनों की एक साथ वायरल हुई थी जिसके बाद ये सारी खबरें चर्चा में आ गईं थीं।

सवाल पूछा जा रहा है
मीजान जाफरी से तब से सवाल पूछा जा रहा है और वो हर बार इसको पूरी तरह से नकारते हैं और उनका कहना होता है कि वो दोस्त हैं। उनके लाइफ का एक हिस्सा ये सवाल भी बन चुका है जिसका जवाब सभी जानता चाहते हैं।

हंगामा 2
मीजान जाफरी की फिल्म हंगामा 2 को लेकर चर्चा है और ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म को लेकर लोग काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं और कॉमेडी शानदार होने वाली है।

शिल्पा शेट्टी से रोमांस
मीजान जाफरी इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका एक गाना भी काफी धमाकेदार होने वाली है।

मलाल
मीजान जाफरी ने फिल्म मलाल से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनका अभिनय काफी ज्यादा पसंद किया था। हालांकि उनके पिता जावेद जाफरी भी शानदार कलाकार हैं।

कैसी होगी फिल्म?
हंगामा 2 कैसी फिल्म साबित होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन मीजान जाफरी का करियर बेहतरीन होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











