हमशक्ल्स की कमाई पर दर्शकों को हुआ शक

साजिद खान की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म हमशक्ल्स ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से बहुत ही कम रेटिंग्स मिली और साथ ही दर्शकों ने भी हमशक्ल्स को कुछ खास पसंद नहीं किया। लेकिन फिल्म की कमाई को देखते हुए सभी काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि साजिद खान ने इस बार फिर से उन्हें काफी निराश किया है। लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतनी अच्छी कमाई कैसे मिल रही है ये सोचने वाली बात है। खबर के अनुसार सोमवार तक साजिद खान की हमशक्ल्स ने करीब 40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। और अगर इसी तरह से फिल्म की कमाई होती रही तो जल्द ही फिल्म 50 करोड़ भी पार कर लेगी।

दर्शक इस आंकड़े से बेहद ही हैरान हैं। कुछ लोगों ने हमशक्ल्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ही मजेदार कमेंट्स डाले हैं। तो आइये देखते हैं क्या कहना है लोगों का

हमशक्ल्स को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही इस बेहतरीन सफलता को लेकर फेसबुक पर खबरबाजी नाम से मौजूद प्रोफाइल में हमशक्ल्स को लेकर एक बहुत ही मजेदार पोस्ट डाला गया है जिसमें लिखा है "जिस देश में लोग हमशकल्स जैसी फिल्म तीन दिन में 40 करोड़ कमा लेती है, वहां रेल किराया 14 परसेंट नहीं, 1400 परसेंट बढ़ना चाहिए था।" लोगों ने इस पोस्ट पर लगातार ढ़ेर सारे कमेंट्स किये हैं उनमें से कुछ इस तरह हैं-

Post by Khabarbaazi.

अंकुर का कहना है- "ये बिल्कुल सही बात है, साजिद खान जी को इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ना चाहिए और ये समझ जाना चाहिए कि उनकी फिल्मों का स्तर कितना नीचे गिर चुका है। कम से कम अब तो उन्हें ये बात समझ आ जानी चाहिए।" दत्तू का कहना है "साजिद खान ने हिम्मतवाला बनाकर अपने किरियर के लिए सबसे बड़ी गलती की है। उन्हें अब तो कम से कम अपना दिमाग लगाना चाहिए।"

ईशान का कहना है- "हमशक्ल्स फिल्म में साजिद खान ने इतने बेहतरीन कलाकारों के टैलेंट को बेकार कर दिया। शायद इसीलिए बिपाशा ने फिल्म को प्रमोट करने से भी मना कर दिया। उन्हें शायद लग गया होगा कि हमशक्ल्स बहुत ही बेकार फिल्म है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X