ईशा को सेक्स कॉमेडी से इनकार लेकिन सेक्सी सींस से नहीं, वाह भाई वाह
ईशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हमशक्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया और बिपाशा बसु भी हैं। ईशा की तरह तमन्ना ने भी साफ किया है कि वो सेक्स कॉमेडी से भरी फिल्में नहीं कर सकती हैं।
ईशा ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि लोग सेक्स जैसे गंभीर मुद्दे का मजाक कैसे बना सकते हैं। इसलिए मुझे ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों की सफलता पर भी हैरानी होती है। मैं इमोशनल, रोमांटिक, हेल्दी कॉमेडी फिल्में पसंद करती हूं और इसी तरह की फिल्में करना भी चाहती हूं।
हालांकि कुछ समय पहले तक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली ईशा गुप्ता का मानना था कि वो सेक्सी और हॉट फिल्मों के लिए ही बनी हैं। हाल ही में ईशा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो हमेशा भट्ट कैंप के साथ काम करना चाहती हैं अगर वो उन्हें अच्छे ऑफर देते रहें।
मालूम हो कि 'जन्नत 2' और 'राज 3' में ईशा ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी थीं। उन्होंने काफी हॉट इंटिमेट सींस दिये थे और अब वो ही ईशा मैडम कहती हैं कि वो सेक्स कॉमेडी वाली फिल्में नहीं कर सकती है इसलिए यह बात हजम करना थोड़ा सा मुश्किल हैं।
गौरतलब है कि 'हमशक्ल्स' 20 जून को रिलीज हो रही है फिल्म के निर्देशक साजिद खान हैं। फिल्म में रिेतेश देशमुख, सैफ अली खान, काम कपूर, तमन्ना, बिपाशा और ईशा लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
