करण की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' के ट्रेलर को मिले 30 लाख हिट्स
आपको जानकर हैरत होगी कि करण जौहर प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' के ट्रेलर को अब तक इंटरनेट पर 30 लाख लोगों ने देख लिया है। फिल्म का ट्रेलर 25 मई को रिलीज किया गया था।
इस बारे में जानकारी खुद करण जौहर ने ट्विटर पर दी है। करण ने ट्विट किया है कि 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' के ट्रेलर को अब तक 30 लाख लोगों ने देखा। हम्टी और काया के किरदार को प्यार और प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया। ट्रेलर को 30 लाख प्रशंसक मिले हैं।"
मालूम हो कि फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' में वरूण धवन, आलिया भट्ट और टीवी के चर्चित कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला लीड रोल में हैं। फिल्म में वरूण धवन एक सीधे-सादे क्रिकेट प्रेमी 'हम्प्टी शर्मा' बने हैं जिनकी दुल्हनिया बनीं हैं काव्या प्रताप सिंह यानी की आलिया भट्ट। फिल्म में वो सारे फ्लेवर नजर आ रहे हैं जो कि आजकल एक सफल फिल्म के लिए चाहिए होते हैं।
फिल्म में देसी हीरो के अंदाज में वरूण धवन शानदार दिख रहे हैं तो वहीं उनकी देसी दुल्हनियां आलिया भी कुछ कम नहीं हैं। फिल्म में वो करीना की फैन हैं तो वहीं फिल्म में विदेशी विलेन का रोल बालिका वधु फेम सिद्धार्थ शुक्ला निभा रहे हैं। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज हो रही है।
<center></center>


Click it and Unblock the Notifications
