रिलीज होने से पहले ही हिट हुई 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया', मिले 22 लाख हिट्स
इसलिए हम आपको खुशी के साथ बता सकते हैं कि इन दिनों लोगों को करण जौहर की आने वाली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' का बेसब्री से इंतजार है। जिसके प्रोमो को अभी तक यूट्यूब पर 22 लाख हिट्स मिल चुके हैं।
Pics: हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां .का पहला लुक
लोग बार-बार इस फिल्म के डॉयलाग और वरूण-आलिया और सिद्धार्थ की एंट्री को क्लिक कर रहे हैं। देखते हैं कि लोगों के ऊपर यह नशा फिल्म रिलीज होने के बाद भी रहता है कि नहीं। फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' 11 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में वरूण धवन, आलिया भट्ट और टीवी के चर्चित कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला लीड रोल में हैं।
फिल्म में वरूण धवन एक सीधे-सादे क्रिकेट प्रेमी 'हम्प्टी शर्मा' बने हैं जिनकी दुल्हनिया बनीं हैं काव्या प्रताप सिंह यानी की आलिया भट्ट। फिल्म में वो सारे फ्लेवर नजर आ रहे हैं जो कि आजकल एक सफल फिल्म के लिए चाहिए होते हैं। फिल्म में देसी हीरो के अंदाज में वरूण धवन शानदार दिख रहे हैं तो वहीं उनकी देसी दुल्हनियां आलिया भी कुछ कम नहीं हैं। फिल्म में वो करीना की फैन हैं तो वहीं फिल्म में विदेशी विलेन का रोल बालिका वधु फेम सिद्धार्थ शुक्ला निभा रहे हैं। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hWMWEhOjmFs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
