..................... Humpty Sharma ki Dulhania's first trailer is Full of Fun, love and Kiss - Hindi Filmibeat

Video: हाय-हाय बड़ी मस्त-मस्त है जी .. हम्प्टी शर्मा की दुल्‍हनियां ...

जी हां दोस्तों.. हम्प्टी शर्मा की दुल्‍हनियां ...का ट्रेलर देखकर आप भी यही बात कहने वाले हैं। क्योंकि फिल्म का ट्रेलर है ही ऐसा.. फिल्म में 'हम्प्टी शर्मा' बने हैं वरूण धवन जिनकी दुल्हनिया बनीं हैं काव्या प्रताप सिंह यानी की आलिया भट्ट। फिल्म में वो सारे फ्लेवर नजर आ रहे हैं जो कि आजकल एक सफल फिल्म के लिए चाहिए होते हैं। फिल्म में देसी हीरो के अंदाज में वरूण धवन शानदार दिख रहे हैं तो वहीं उनकी देसी दुल्हनियां आलिया भी कुछ कम नहीं हैं।

Pics: हम्प्टी शर्मा की दुल्‍हनियां .का पहला लुक

फिल्म में उनके किसिंग सीन भी काफी हॉट हैं तो वहीं दोनों के देसी अंदाज पर भारी पड़ते दिखायी पड़ रहे हैं टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे बालिका वधु फेम सिद्धार्थ शुक्ला। जिनकी एंट्री ट्रेलर में काफी देर बाद हुई है लेकिन उन्होंने उसी में काफी रंग जमा दिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आने वाले जुलाई के महीने में आपको प्रेम की एक नई फुहार देखने को मिलेगी जिसका नाम है 'हम्प्टी शर्मा की दुल्‍हनियां' , जिसमें नई ताजगी और जोश होगा।

फिल्म पूरी तरह से मस्ती से भरपूर दिख रही है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म लोगों को निराश नहीं करेगी। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hWMWEhOjmFs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X