हम्मा हम्मा सिंगर जुबीन नौटियाल का गाना 'हाय दिल' लीक
हम्मा हम्मा गाने के सिंगर जुबीन नौटियाल के एक गाना 'हाय दिल' रिलीज़ होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गया है।
हम्मा हम्मा गाने के सिंगर जुबीन नौटियाल के एक गाना 'हाय दिल' रिलीज़ होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसके बाद सिंगर ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ये गाना पहले तो 12 फरवरी को रिलीज़ किया जाना था लेकिन बाद में इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ाकर 18 फरवरी कर दी गई थी।

लेकिन सिंगर का आरोप है कि रिलीज़ से पहले ही उनका ये गाना ऑनलाइन लीक हो गया है। सिंगर ने शिकायत में कहा है कि हाये दिल को उन्होंने गाया है और संगीत भी दिया है। इसे एक म्यूजिक कंपनी को 12 फरवरी को रिलीज करना था, लेकिन किसी ने इसे लीक कर दिया।
OUCH..दिशा पटानी को लेकर फोटोग्राफर से ये क्या बोल गए टाइगर श्रॉफ!
एक बातचीत में जुबिन ने बताया कि मेरा वीडियो आज रिलीज हो रहा है, इसलिए मैं बिल्कुल भी हताश नहीं होना चाहता हूं। लेकिन इस मामले में मैं अपनी टीम और वकील से बात कर रहा हूं, ताकि ये सब जल्दी ही ठीक हो जाए। जब उनसे लीक्ड ऑडियो रिमूव करने के लिए पूछा गया तो जुबिन ने इसके लिए साफ तौर से मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications