शवगृह में सुशांत के पास कैसे पहुंची रिया चक्रवर्ती? कूपर अस्पताल को मानवाधिकार आयोग का नोटिस
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को कारण नोटिस भेजा है। ये नोटिस रिया चक्रवर्ती के अस्पताल को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत देने से जुड़ा है। आयोग ने जवाब मांगा है कि किन नियमों के चलते रिया को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत दी गई। लगातार सुशांत केस उलझता जा रहा है। हाल में ही इस केस ड्रग ऐंगल भी सामने आया। जिसके बाद इस केस में नाकोटिक्स ब्यूरो की एंट्री भी हो गई।
महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने मुंबई में कूपर अस्ताप को कारण बताओ नोटिज भेज जवाब मांगा है कि सुशांत का पोस्टमार्टम जब किया जा रहा था तो उस दौरान शवगृह में कैसे रिया चक्रवर्ती पहुंच गईं? हाल में ही सुशांत परिवार के वकील विकास सिंह ने इस बारे में सवाल मांगा था। उन्होंने रिया का मॉर्चुरी में जाना संदेहास्पद बताया था। उनका कहना है कि रिया का शवगृह में जाने का कोई संबंध नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications