किसिंग सीन से पहले रात भर नहीं सोई हुमाईमा!
मीडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान हुमाइमा ने इमरान के साथ अपने किसिंग सीन के शूट के एक दिन पहले का हाल बताया। हुमाइमा ने कहा- "ये तो पता था कि फिल्म में किसिंग सीन है। फिल्म की स्क्रिप्ट में सबकुछ काफी अच्छी तरह से मेंशन किया गया है। फिल्म के निर्देशक ने सबकुछ काफी अच्छी तरह से मुझे समझा दिया था लेकिन इसके बावजूद मुझे बहुत डर लग रहा था। रात भर मुझे नींद नहीं आई, मैं देर रात तक निर्देशक और अपनी मैनेजर को मैसेज कर रही थी।"
"फिर मेरे निर्देशक ने मुझे मैसेज किया और कहा कि तुम सो जाओ और बस कल के लिए अपने दिमाग को तैयार रखो। अगले दिन जब मैं शूट पर पहुंची तो इमरान के लिए तो ये बहुत ही आसान था और उन्होंने फट से ये सीन शूट कर लिया। सबकुछ बहुत ही टेक्निकल था कुछ भी अजीब नहीं महसूस हुआ।"
हुमाइमा ने इमरान के बारे में बात करते हुए ये भी कहा कि इमरान से मिलने से पहले मुझे लग रहा था कि वो वैसे ही होंगे जैसे कि अपनी फिल्मों में नज़र आते हैं। लेकिन असल में वो बहुत ही अलग हैं। वो बहुत ही शर्मीले इंसान हैं।


Click it and Unblock the Notifications












