Murder CCTV Video- हुमा कुरैशी के भाई की इस बेरहमी से हुई हत्या, सीसीटीवी वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

Huma Qureshi Cousin Murder CCTV Video- हुमा कुरैशी के चचेरा भाई की हत्या की खबर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन एरिए में पार्किंग विवाद के चलते अभिनेत्री के भाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
हुमा कुरैशी के इस चचेरे भाई का नाम आसिफ कुरैशी है। खबर है कि दो लोगों ने मिलकर आसिफ की हत्या की थी और अब इसका सीटीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है जो कि दिल दहलाने वाला है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आसिफ अकेला है और कुछ लोग लगातार उसकी पिटाई कर रहे हैं।
इस दौरान कुछ लोग बचाने की भी कोशिश करते दिख रहे हैं। सीसीटीवी वीडियो को देखकर परिजन और हुमा के फैंस भी काफी गुस्से में हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया और वीडियो के आधार पर कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।
क्या था पूरा विवाद?
आसिफ कुरैशी की पत्नी का कहना है कि, पड़ोसियों का स्कूटर उनके घर के सामने लगा हुआ था जिससे परेशानी हो रही थी। आसिफ ने बस उस स्कूटर को वहां से हटाने और ना पार्क करने के लिए कहा था। इसी को लेकर झगड़ा शुरु हुआ जो कि बाद में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। धारधार हथियार से मारकर आसिफ की हत्या कर दी गई। इस खबर के फैलते ही दिल्ली के निजामुद्दीन एरिए में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं।
हुमा कुरैशी के चचेरे भाई को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया था। बता दें कि आसिफ एक चिकन कारोबारी था और दिल्ली में ही उसका बिजनेस फैला हुआ था। अब देखने वाली बात होगी कि हुमा कुरैशी का इस पूरे मामले में क्या रिएक्शन सामने आता है। फिलहाल अभिनेत्री और शाकिब सलीम की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस वीडियो को india today ने साझा किया है।
NOTE- हत्या का वीडियो हम आपको नहीं दिखा सकते है, ये काफी भयानक है।


Click it and Unblock the Notifications











