हुमा कुरैशी चाहती हैं सोनू सूद बने देश के प्रधानमंत्री, कही इतनी बड़ी बात
एक्टर सोनू सूद की दरियादिली के फैंस ही नहीं बॉलीवुड हस्तियां भी कायल हो चुके हैं। अब राखी सावंत के बाद महारानी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सोनू सूद को प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा चाहिर की है। एक इंटरव्यू में हुमा कुरैशी ने कहा कि अगर सोनू सूद राजनेता बनते हैं या फिर चुनाव में खड़े होते हैं तो वह जरूर उन्हें वोट करेंगी।
एक इंटरव्यू में हुमा कुरैशी से पूछा गया कि अगर बॉलीवुड में कौन अभिनेता राजनेता हो सकता है तो तुरंत हुमा कुरैशी ने सोनू सूद का नाम लिया। वह कहती हैं कि अगर में ईमानदारी से बताऊं तो चुनाव में सोनू सूद को खड़े होना चाहिए, मैं उन्हें वो दूंगी। मैं चाहती हूं कि वह देश के प्राइम मिनिस्टर बनें और अच्छा काम करें।

बता दें हुमा कुरैशी आजकल अपनी वेब सीरीज महारानी को लेकर चर्चा में हैं। वह इस सीरीज में लीड भूमिका में हैं, ये वेब सीरीज सोनी लिव पर रिलीज हुई है। जिसमें हुमा कुरैशी के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।
बता दें इससे पहले राखी सावंत ने कहा था कि देश में सलमान खान या सोनू सूद को प्रधानमंत्री होना चाहिए। जो देश के लोगों की सेवा कर सकें। सोनू सूद लगातार कोरोना में लोगों की मदद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सोनू सूद अपनी फाउंडेशन के जरिए लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। लोग उनकी दरियादिली को देखते हुए भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications