एक्टिंग से ज्यादा घर पर ध्यान दे रही हैं हुमा
हुमा कुरैशी से जब मीडिया ने पूछा कि वो आजकल अपने घर को सजाने में इतना वक्त दे रही हैं, कुछ इस बारे में बताएं तो इसपर हुमा ने जवाब देते हुए कहा मैं जब भी समय मिल रहा है वास्तु संबंधी पत्रिकाएं पढ़ रही हूं और घर सजाने के सामान वाली दुकानों पर भी जा रही हूं। मैं घर पर अपनी छाप छोड़ना चाहती हूं। हुमा कुरैशी चाहती हैं कि जो कोई भी उनका घर देखे वो हुमा के टैलेंट से प्रभावित हो जाए।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने घर को नया और बिल्कुल अलग रुप देने की कोशिश में है। जॉन अब्राहम से लेकर शाहरुख खान, राजेश खन्ना जैसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने घर के रुप में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। इन सेलिब्रिटीज के साथ ही इनके घर भी सुर्खियों में काफी सयम तक रहे हैं। आज भी इनके घरों को नाम से जाना जाता है और इनके घरों की तस्वीरें तक सोशल मीडिया पर काफी प्रचलित होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
