Sonakshi Sinha की शादी के बाद अब लगेगा इस एक्ट्रेस का नंबर? फोटोज ने खोली हसीना की लव लाइफ की पोल

Huma Qureshi Rumored Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा के बड़े दिन पर पल-पल उनके साथ दिखीं। सोनाक्षी ने 23 जून, रविवार को ज़हीर इकबाल से शादी कर ली। हर कोई सोनाक्षी को बधाई दे रहा था लेकिन इस बीच हुमा के प्यार के चर्चे भी होने लगे और फैंस अब उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।
सोनाक्षी जहीर की शादी के दौरान हुमा ने फेमस एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ ट्विनिंग करने का फैसला किया। खबरों के बाजार में अफवाह है कि हुमा और रचित एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह गुलाबी रंग के सलवार सूट में खूबसूरत लग रही थीं और जब उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कीं, तो लोगों ने देखा कि हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी शादी में मौजूद थे और सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वे गुलाबी रंग के मैचिंग आउटफिट में साथ नजर आए।
सोनाक्षी और ज़हीर ने रविवार को अपने परिवार और अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सोनाक्षी के बांद्रा वाले घर पर सिविल मैरिज की। हुमा, जो सोनाक्षी की सबसे अच्छी दोस्त हैं, इस खास दिन के लिए पूरी तरह से तैयार थीं और एक्ट्रेस के साथ पूरे समय मौजूद रहीं। हुमा और रचित ने नए-नवेले जोड़े के साथ पोज भी दिया, जिसमें हुमा की आंखों में आंसू थे, क्योंकि उनकी सबसे अच्छी दोस्त की शादी हो चुकी थी।
हुमा और रचित सोनाक्षी और ज़हीर की शादी के रिसेप्शन में भी साथ नज़र आए। हुमा ने जहां आइवरी लुक चुना, वहीं रचित ने ब्लैक कुर्ता लुक में उनका साथ दिया। आपको बता दें, हुमा और रचित ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक साल से डेटिंग कर रहे हैं।
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि रचित ने हाल ही में कर्मा कॉलिंग शो में काम किया था, जिसमें रवीना टंडन लीड रोल में थीं। एक सफल एक्टिंग कोच के रूप में उन्होंने अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सैफ अली खान, विक्की कौशल और अन्य सेलेब्स के साथ भी काम किया है।
हुमा को लेकर खबरे थीं कि एक्ट्रेस पहले फिल्म निर्माता मुदस्सर अजीज के साथ रिलेशनशिप में थीं, हालांकि तीन साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए।


Click it and Unblock the Notifications













