हुमा कुरैशी के हॉट लुक पर मचा बवाल, भड़के ट्रोल्स, बोले 'ओवरसाइज्ड उर्फी जावेद'

अभिनेत्री हुमा कुरैशी कुछ दिनों से लगातार अपनी फिल्म मोनिका ओ माई डार्लिंग को लेकर बिजी चल रहीं थीं। लेकिन इस वक्त जो खबर उनको लेकर आ रही है वो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाली है। जी हां, हुमा कुरैशी बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल हुमा कुरैशी एक इवेंट पहुंची थीं और उन्होने इस दौरान काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई थी।
इसको लेकर हुमा कुरैशी को ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनके ड्रेस के साथ साथ उनके धर्म और शरीर को लेकर भी काफी बुरा भला कह रहे हैं। एक यूजर ने उनके धर्म को लेकर लिखा, ''आप एक मुस्लिम हो, थोड़ा ढंग का पहनकर निकलो।''
एक ने लिखा, ''जब आप अपने घर से निकलती हैं तो क्या आईना देखने का रिवाज नहीं है।'' एक ने लिखा ''ओवरसाइज्ड उर्फी जावेद।'' इसके अलावा भी ढेरों कमेंट्स हैं जो कि सामने आए हैं और हुमा कुरैशी को ट्रोल कर रहे हैं।
हालांकि अभिनेत्री की तरफ से इनको लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं सामने आया है और ना हुमा ने किसी भी ट्रोल्स को जवाब दिया है। हुमा कुरैशी इस दौरान मोनिका ओ माइ डार्लिंग की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं थीं और उनके साथ साथ इस फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद थी।
इस लिस्ट में इस लिस्ट में राजकुमार राव, सोनाक्षी सिन्हा, सिकंदर खेर, राधिका आप्टे, पत्रलेखा, शिबानी दांडेकर और जहीर इकबाल मौजूद थे। हुमा कुरैशी के अभिनय की तारीफ हो रही है और उनको लेकर कई सितारों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। फिलहाल आप देखिए अभिनेत्री हुमा कुरैशी का ये वीडियो जो कि Viral Bhayani ने साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











