जल्द खुशखबरी देने वाली हैं Huma Qureshi? सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब एक्ट्रेस की भी तैयारियां शुरू!

Huma Qureshi boyfriend Rachit Singh

Huma Qureshi boyfriend Rachit Singh at Thamma screening: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह मुंबई में आयोजित फिल्म थम्मा की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस इवेंट में हुमा का लुक तो शानदार था ही, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी एंट्री ने- क्योंकि वह अपने कथित बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ नजर आईं।

सोशल मीडिया पर रेड कार्पेट से उनके कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों हाथों में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है और सभी उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

सगाई की खबरों के बाद पहली साथ एंट्री

सितंबर 2025 में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हुमा और रचित ने गुपचुप सगाई कर ली है। अगर यह खबर सही है, तो यह दोनों की सगाई के बाद की पहली पब्लिक अपीयरेंस मानी जा रही है। हालांकि, हुमा ने अब तक इस खबर की न तो पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है।

हुमा का मजेदार इंस्टा रिएक्शन

सगाई की खबरों के बीच हुमा ने 17 सितंबर को एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने साउथ कोरिया से एक रेमन बाउल की फोटो डालते हुए लिखा- 'Everyone needs to calm down... and do calm se kaam.'

ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी की चर्चा

हुमा और रचित के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब सिंगर आकासा सिंह ने दोनों के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'Congratulations on your little piece of heaven, Huma!' इसके बाद से दोनों के रिलेशन को लेकर बातें और तेज हो गईं।

रचित ने अपने बर्थडे पर भी हुमा के साथ फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा- 'A Rose amongst two Thorns... thank you for the celebrations and birthday love.' इस पोस्ट के बाद से दोनों के रिश्ते पर लोगों की नजरें टिक गईं।

रचित हमेशा रहते हैं हुमा के साथ

हुमा कुरैशी हाल ही में अपनी फिल्म Bayaan के लिए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 में पहुंचीं। यह उनका TIFF डेब्यू भी था, जहां उन्होंने बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी फिल्म को पेश किया। खास बात यह रही कि इस इवेंट में भी रचित उनके साथ नजर आए।

इससे पहले भी दोनों को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में साथ देखा गया था। तब भी इनकी जोड़ी ने मीडिया का खूब ध्यान खींचा था।

पहले भी रह चुकी हैं रिलेशन में

बता दें, हुमा कुरैशी का नाम पहले डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ जुड़ चुका है। दोनों करीब तीन साल तक साथ रहे और फिल्म Double XL के दौरान उनकी बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही थी। लेकिन 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब ऐसा लग रहा है कि हुमा को रचित में अपना नया साथी मिल गया है, हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है।

More from Filmibeat

Read more about: huma qureshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X