बेल बॉटम की ओटीटी रिलीज अफवाह है, हुमा कुरैशी बोलीं 'जल्दी थिएटर्स में रिलीज होंगी फिल्में'
काफी समय से ऐसा देखा जा रहा है कि फिल्मों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है और बड़ी बड़ी फिल्में सीधे थिएटर्स में ना रिलीज होकर ओटीटी प्लेटफा़र्म पर आ रही हैँ। कुछ समय से लगातार अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की फिल्म बेल बॉटम को लेकर भी ऐसी खबर आ रही थी। लेकिन अब पता चला है कि ये पूरी तरह से अफवाह है और फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज होगी। इस बात को लेकर हाल ही में हुमा कुरैशी ने खुलासाा किया है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा है कि काफी जल्दी हम इस सबसे निप़ट लेंगे और एक बार फिर से थिएटर्स में फिल्में रिलीज होंगी। हालांकि उन्होने बेल बॉटम के ओटीटी रिलीज को अफवाह बताया है।

हुमा कुरैशी इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं जिनमें उनका एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी शामिल है। बता दें कि वो एक हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में नजर आएंगी।
बात करें फिल्मों की तो सलमान खान 13 मई को ओटीटी के साथ साथ थिएटर्स और टीवी पर अपनी फिल्म राधे रिलीज कर रहे हैं। इसका इंतजार सभी लोग कर रहे थे।
हालांकि ऐसा पहली बार होगा कि कोई फिल्म थिएटर्स के साथ साथा ओटीटी और टीवी पर रिलीज होगी। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान एक नया ट्रेंड शुरु करने जा रहे हैँ। जितनी बार आर राधे देखतें हैं आपको पैसे से टीवी पर भी टिकट खरीना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications