Exclusive- हुमा को कमर्शियल फिल्मों में देखना चाहते हैं इरफान!
हुमा कुरैशी जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद से लगातार बॉलीवुड से कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं के कई सारे फैन्स हैं। इन फैन्स में एक नाम है इरफान खान का। इरफान खान ने हुमा कुरैशी के साथ डी डे फिल्म की है और फिल्म के दौरान इरफान खान और हुमा कुरैशी काफी अच्छे दोस्त भी बन गये। हुाल ही में डी डे के इंटरव्यू के दौरान इरफान खान ने वनइँडिया से बात करते हुए हुमा के बारे में पूछने पर बताया कि हुमा काफी खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। इरफान खान ने आगे ये भी कहा कि वो आगे हुमा को कुछ कमर्शियल फिल्में करते देखना चाहते हैं।
हुमा कुरैशी डी डे फिल्म में एक बम डिफ्यज करने की ट्रेनिंग लेकर एक बड़े मिशन में इरफान खान और अर्जुन रामपाल का साथ देती हैं। हुमा ने जब वनइंडिया से बात की तो उन्हें इस बात की काफी खुशी हुईकि इरफान खान ने हुमा की तारीफ की और साथ ही उन्हें कमर्शियल फिल्में करते देखने की इच्छा भी जाहिर की। हुमा ने कहा "मुझे कई लोग ऐसा कहते हैं कि मैं कुछ कमर्शियल फिल्में करुं। जिनमें कुछ टिपिकल रोमांस हो, कॉमेडी हो। वैसे मुझे भी रोम कॉम टाइफ फिल्में काफी पसंद हैं। लेकिन पता नहीं क्यों मेरे पास इस तरह के किरदार आते हैं और मैं हा कर देती हूं क्योंकि मुझे अपने किरदार काफी चैलेजिंग लगते हैं।"
इरफान खान की बात पर हंसते हुए हुमा ने कहा " मुझसे कई लोग ऐसा कहते हैं। अब अगर इरफान जैसे बड़े स्टार ने ये बात कही तो मुझे लगता है कि मुझे इस बारे में सोचना चाहिए। अब अगली फिल्म मैं रोमांटिक कॉमेडी ही करुंगी। जो कि टिपिकल कमर्शियल होगी।" हुमा और इरफान नेऔर क्या क्या कहा डी डे के बारे में ये जानने के लिए पढिये स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











