..................... हुमा कुरैशी की हॉलीवुड फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज! Huma Qureshi's first poster from Hollywood film out now! - Hindi Filmibeat

हुमा कुरैशी की हॉलीवुड फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, 'आर्मी ऑफ़ द डेड' के साथ होगा बड़ा धमाका!

इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जो कि अक्सर किसी ना किसी तरह का बड़ा का करते हैं औऱ चर्चा में बने रहते हैँ। इन सितारों ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। ऐसे में एक और एक्ट्रेस हैं जो कि इस लिस्ट में शामिल हो गई हैँ। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशा जो कि एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी हैं। गौरतलब है कि हुमा कुरैशी ने हाल ही में एक बड़ा धमाका किया है।

ज़ैक स्नाइडर की 'आर्मी ऑफ़ द डेड' का ट्रेलर 13 अप्रैल को रिलीज़ हुआ था। ट्रेलर में अभिनेत्री हुमा कुरैशी की झलक देख, दर्शक हुमा के कैरेक्टर को जानने के लिए काफी उत्सुक थे।

huma qureshi, हुमा कुरैशी

कल देर रात हुमा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा कर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाया है। अपने इस सोलो पोस्टर में हुमा.. गीता के लुक में काफ़ी दमदार लग रही है।

हुमा के साथ इस फिल्म में, डेव ब्यूटिस्टा, एला पुर्नेल, ओमरी हार्डविक और एना डी ला रेगुएरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह हुमा कुरैशी के पहली हॉलीवुड फिल्म है। आर्मी ऑफ़ द डेड 21 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

निश्चित है कि फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इस समय उनकी इस का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हुमा कुरैशी ने इंडस्ट्री में कई सितारों के साथ काम किया है। इस प्रोजेक्ट के अलावा वो बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X