लिंकअप की खबरों पर हुमा कुरैशी का जवाब..'सोहेल मेरे भाई जैसे हैं'!
हुमा कुरैशी ने सोहेल खान के साथ लिंकअप की खबरों पर कहा कि वो उन्हें भाई जैसा मानती हैं।
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और सोहेल खान के लिंकअप की खबरें पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में आ रही हैं। लेकिन अब इस बार हुमा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। हुमा ने कहा है कि उन्हें अब इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हुमा ने कहा कि हालांकि ये खबरें काफी बुरी हैं लेकिन अब मैं इनके बारे में ज्यादा नहीं सोचती।

हुमा ने कहा कि इन खबरों से हालांकि कभी कभी दुख होता है लेकिन मुझे पता है कि इस पर कैसा रिस्पॉन्ड करना है। हुमा की सोहेल खान के साथ लिंकअप की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन हुमा कहा कहना है कि वो उन्हें अपने भाई के समान मानती हैं।
#Alert: हाउसफुल 4, हेरा फेरी 3, गरम मसाला 2...सब करेंगे अक्षय
उन्होंने कहा, 'जब भी मेरे सामने ऐसा कुछ आता है जो बेहद बुरा और घटिया हो तो मैं सीधे सोशल मीडिया पर जाकर उस पर अपना रिएक्शन दे देती हूं। हुमा कहती हैं कि मैं हमेशा से ये मानती हूं कि प्रशंसकों के साथ आपका रिश्ता सबसे महत्वपूर्ण है।'


Click it and Unblock the Notifications