हुमा कुरैशी की शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ..कहा सुनहरा भविष्य है

हुमा कुरैशी की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हुमा का काफी सुनहरा भविष्य है।

By Shivani Verma

अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 2 की हर जगह काफी तारीफ हो रही है। फिल्म के सभी कलाकारों के काम की खूब सराहना हो रही है। हाल ही में एक्टिंग से राजनीति में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस फिल्म को काफी पसंद किया है।

huma-qureshi-has-bright-future-Says-shatrughan-sinha

फिल्म की लीड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि हुमा का काफी सुनहरा भविष्य है। वो आगे चलकर खूब तरक्की करेंगी। वहीं उन्होंने आगे ट्टीट कर लिखा कि फिल्म के साउंड इफेक्ट्स, म्यूज़िक और डायरेक्शन में और सुधार हो सकता था।

वहीं फिल्म में सौरभ शुक्ला और अनु कपूर की एक्टिंग को उन्होंने काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों की परफॉर्मेंस के लिए इन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए।

आपको बता दें कि ये फिल्म इसी सप्ताह रिलीज़ की गई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। अक्षय कुमार के काम की भी काफी तारीफ की जा रही है।

फिल्म ने पहले शुक्रवार यानि की ओपनिंग डे पर 13.20 करोड़ की कमाई की है। जबकि शनिवार को 17.31 करोड़ और रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 19.95 करोड़ तक चला गया। फिल्म ने अब तक 50.46 करोड़ की कमाई कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X