माधुरी संग काम करके सांतवे आसमान में पहुंच गयीं हुमा!
माधुरी दीक्षित जो कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं के साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिए काफी खुशनसीबी की बात है। हुमा कुरैशी जिन्होंने हाल ही में अपना बॉलीवुड करियर शुरु किया है ने हाल ही में डेढ़ इश्किया में माधुरी संग काम किया है। शूटिंग के बाद हुमा काफी खुश नज़र आईं। हुमा ने कहा कि माधुरी संग काम करना सपने के पूरे होने जैसा है। हुमा ने ये भी बताया कि जब उन्हें निर्देशक ने बताया कि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ काम करना है तो वो काफी खुश हो गयी थीं। उन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए हां कर दी। डेढ़ इश्किया की शूटिग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।
हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपने करियर की शुरुआ की थी। फिल्म में बड़े बडे़ कलाकारों के होने के बावजूद हुमा की एक्टिंग ने सभी को इंप्रेस किया। हुमा कुरैशी को उसके बाद कई सारी फिल्में मिलीं। एक थी डायन फिल्म में तो हुमा ने मुख्य भूमिका भी निभाई। उसके बाद उन्हें डेढ़ इश्किया फिल्म मिली जो कि विद्या बालन की हिट फिल्म इश्किया का सीक्वल है। डेढ़ इश्किया में हुमा ने अरशद वारसी के साथ काफी बोल्ड सीन्स दिये हैं। माधुरी ने भी फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स दिये हैं लेकिन हुमा के किसिंग सीन्स को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हुमा के इन बोल्ड सीन्स के चलते डेढ़ इश्किया ने काफी सुर्खियां बटोरीं।
हुमा कुरैशी के करियर को लेकर फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं। हुमा में सभी को एक अच्छी अभिनेत्री नज़र आती है। लेकिन हुमा के करियर को अगर देखा जाए तो अभी तक उन्होंने कमिर्शियल फिल्में नहीं की हैं। लेकिन हुमा ने फिल्म डी डे के दौरान अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो अब कुछ कमर्शियल फिल्में भी करेंगी। लोग उन्हें नाचते गाते और रोमांस करते देखना चाहते हैं। तो अब हुमा कुछ ऐसी फिल्में भी करेंगी। ताकि उनके एक्टिंग के डिफरेंट स्टाइल को लोग देख सकें और पसंद करें।


Click it and Unblock the Notifications