इमरान संग इंटिमेट नहीं होना चाहती थीं हुमा!
हुमा कुरैशी जिन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से लोगों ने जानना शुरु किया था ने हाल ही में इमरान हाशमी संग इंटिमेट होने से मना कर दिया। असल में हुआ कुछ यूं कि एक थी डायन फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए विशाल भारद्वाज ने हुमा कुरैशी को इमरान हाशमी संग इंटिमेट सीन करने के लिए कहा और इस बात पर हुमा को बहुत गुस्सा आया और वो नाराज होकर बैठ गयीं। हालांकि हुमा ने फिल्म में कुछ किसिंग सीन्स दिये हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें इंटिमेट सीन करने से थोड़ा हिचक हो रही है।
एक थी डायन फिल्म में इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी के बीच पहले कोई भी इंटिमेट सीन्स नहीं थे लेकिन बाद में जब फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट किया जाने लगा तब विशाल भारद्वाज को लगा कि इमरान और हुमा के बीच एक इंटिमेट सीन शूट किया जाना चाहिए। जब उन्होंने इस बारे में हुमा को बताया तो हुमा नाराज हो गयीं। और उन्होंने तुरंत ही इंटिमेट सीन करने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में जब निर्देशक विशाल भारद्वाज ने हुमा को समझाया तो हुमा का गुस्सा कुछ शांत हुआ। और उन्होंने इस सीन को करने के लिए रजामंदी दे दी। अब कहा जा रहा है कि हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी के बीच शूट किया गया ये इंटिमट सीन फिल्म के सबसे खूबसूरत और बेहतरीन सीन्स में से एक है।
एक थी डायन फिल्म में हुमा कुरैशी, इमरान हाशमी, कोंकड़ा सेन शर्मा और काल्की कोचलीन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन किया है कन्नन अइय्यर ने और फिल्म के निर्माता हैं एकता कपूर, शोभा कपूर, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज। फिल्म में हुमा कुरैशी, काल्की कोचलीन और कोंकड़ा सेन शर्मा ने बेहतरीन एक्टिगं की है। इन तीनों में से एक ही फिल्म में डायन के किरदार में है लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स तक किसी को शक भी नहीं होता कि आखिर डायन है कौन। फिल्म में इमरान हाशमी के हुमा के साथ कई किसिंग सीन भी हैं। एक थी डायन फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications