..................... Huma Qureshi Get Married At The Age Of 40 With Rachit Singh - Hindi Filmibeat

40 की उम्र में Huma Qureshi लेंगी सात फेरे! जानें कौन है दूल्हे राजा?

Huma Qureshi Marriage With Rachit Singh: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन इस समय वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। खबरों की माने तो हुमा कुरैशी इसी साल अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ में शादी करने जा रही हैं। हुमा कुरैशी जुलाई 2026 में 40 साल की हो जाएगी और बताया जा रहा है कि इस साल वह कथित तौर पर अक्टूबर या नवंबर में इंटीमेट वेडिंग करने वाली है। खबरों के अनुसार भले ही यह कपल ग्रैंड वेडिंग नहीं करेगा लेकिन तैयारी इसके लिए शुरू हो चुकी हैं।

Huma Qureshi Marriage With Rachit Singh

शादी की तैयारियां हुईं शुरु

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो शादी की तैयारी पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। दोनों तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर हुमा कुरैशी और रचित सिंह को साथ में देखा गया था जिसके बाद में शादी की अफवाहें पक्की मानी गई।

शादी के बाद रखी जाएगी रिसेप्शन पार्टी

खबरों के अनुसार हुमा कुरैशी बहुत ही इंटिमेट तरीके से शादी करना चाहती हैं। जिसमें दोनों बहुत ही सिंपल और प्राइवेट तरीके से रस्मों के साथ में शादी कर सकते हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि हुमा कुरैशी सिर्फ अपने करीबी दोस्त और परिवार के बीच में ही शादी करेंगी। हालांकि शादी भले ही इंटिमेट हो लेकिन ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी वह प्लान कर रही हैं। जो मुंबई में ही हो सकती है।

हुमा कुरैशी और रचित सिंह की लव स्टोरी

अगर हम हुमा कुरैशी और रचित सिंह की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो दोनों की पहली भारत चर्चा तब होने लगी जब वह फिल्म थम्मा की स्क्रीनिंग में साथ में नजर आए थे। इसके बाद में सोनाक्षी सिन्हा की शादी में दोनों की मौजूदगी ने डेटिंग की खबरों को और भी ज्यादा तेज कर दिया था।

सितंबर 2025 में खबर आने लगी कि रचित सिंह ने अमेरिका में बहुत ही निजी माहौल में हुमा कुरैशी को प्रपोज भी किया। इस दौरान हुमा कुरैशी ने भी हां कह दिया। बताया जा रहा है कि यह दोनों ने इसी दौरान अमेरिका में इंटीमेट इंगेजमेंट भी कर ली थी।

इस समय हुमा कुरैशी अपने करियर पर भी बहुत अच्छे से ध्यान दे रही हैं। जल्दी ही उन्हें यश के साथ में फ़िल्म टॉक्सिक में देखा जाने वाला है। जिसमें वह एलिजाबेथ का किरदार निभाने वाली हैं।

कौन हैं रचित सिंह?

अब हम रचित सिंह की बात करें तो आपको बता दें कि वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की और उनको शुरू से ही मॉडलिंग में भी दिलचस्पी थी। इसके बाद वह मुंबई चले गए थे। 2016 में उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग में कदम रखा। शुरू में उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर और एक्टिंग मेंटर अतुल मोंगिया के साथ में काम किया। इसके बाद में रचित सिंह ने खुद का एक स्टूडियो खोला। जहां उन्होंने कई सारे कलाकारों को ट्रेनिंग दी।

अभी के वक्त में रचित सिंह एक एक्टिंग कोच के तौर पर अपनी एक खास पहचान बन चुके हैं। वह रचित सिंह वर्कशॉप के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को ट्रेनिंग देते हैं। इससे पहले भी वह काफी बड़े-बड़े कलाकारों को ट्रेनिंग दे चुके हैं जो आज जाने-माने एक्टर बन गए हैं। जिसमें रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, गुलशन देवैया, इमाद शाह, कुणाल कपूर, पूजा हेगड़े, हर्षवर्धन राणे, अमृता सुभाष और अनीता पड्डा जैसे कलाकार शामिल है। इसके अलावा रचित को 2024 में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग में वेदांग के किरदार में देखा गया था।

Read more about: huma qureshi rachit singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X