हुमा कुरैशी ने 100 बेड के कोविड अस्पताल के लिए मांगी मदद- मैं डर हुई हूं, हॅालीवुड का मिला बड़ा साथ
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सभी स्टार्स आगे आकर संक्रमित लोगों की मदद कर रहे हैंं। सोशल मीडिया के जरिए लगभग हर स्टार्स किसी ना किसी तरह इस महामारी में अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। इस फेहरिस्त में एक नाम सामने आ रहा है, हुमा कुरैशी का। बॅालीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी ग्लोबल चाइल्ड राइट्स संस्था-सेव द चिल्ड्रन के साथ आयी हैं।
इस संस्था के साथ हुमा कुरैशी दिल्ली में एक अस्पताल बना रही है। जहां पर कोरोना केयर की सारी सुविधा मौजूद होगी। दूसरी लहर में कोरोना को लेकर जो सबसे बड़ी समस्या आ रही है वो है ऑक्सीजन को लेकर। इसी तरफ हुमा कुरैशी का भी सारा फोकस है।

वह इस अस्पताल में 100 बेड और ऑक्सीजन प्लाट भी लगवा रही हैंं। इसके साथ इस अस्पताल के जरिए कोरोना से संक्रमित लोगों के लिए मेडिकल किट्स भी दिए जायेंगे ताकि हर तरह से जिंदगी को बचाया जा सके।


Click it and Unblock the Notifications