अनुराग संग अपने रिश्ते को लेकर परेशान नहीं हैं हुमा

Huma Qureshi
गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से बॉलीवुड में एक पहचाना चेहरा बन जाने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का कहना है कि उनके और अनुराग कश्यप के बीच अफेयर को लेकर जो भी बातें चल रही हैं वो उन्हें सीरियसली नहीं लेती। हुमा ने कहा कि अगर वो इन बातों को सीरियसली लेने लगें तो उनके काम पर असर पड़ेगा और वो नहीं चाहतीं कि उनका काम किसी भी बेकार बात की वजह से मुश्किल में घिरे। हुमा ने ये भी कहा कि इस तरह की बातों को तूल देकर अपने बाकी रिश्तों को परेशान नहीं करना चाहतीं। गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने ही किया था। अब जल्द ही हुमा कुरैशी और काल्की कोचलीन की फिल्म एक थी डायन रिलीज होने वाली है।

हुमा कुरैशी ने अनुराग कश्यप के बारे में पूछे जाने पर मीडिया के सामने जवाब दिया "मैं इऩ खबरों पर ध्यान नहीं देती। अगर मैं इसे खुद को परेशान करने दूंगी तो इससे मेरा उन लोगों से संबंध खराब हो जाएगा जिन्होंने मेरी मदद की है, जो मुझमे विश्वास करते हैं। इससे मेरा काम प्रभावित होगा और मैं ऐसी खबरें या अन्य चीजें नहीं चाहती जिससे मेरा उन लोगों से रिश्ता खराब हो जिनका मुझे परवाह है, जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है। आखिर में मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहती। मैं सिर्फ हंसती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे काम पर बातें हों। आखिरकार आज आप इस बात पर बात करेंगे और दूसरे दिन भूल जाएंगे। अंतत: आपका काम मायने रखता है।"

हुमा कुरैशी और अनुराग कश्यप के बीच अफेयर की खबरें काफी समय से चल रही हैं। जब अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की थी तभी से ये खबर आ रही थी कि अऩुराग और हुमा के बीच कुछ चल रहा है। कहा तो यहां तक गया कि हुमा और अनुराग के अफेयर के चलते अनुराग की पत्नी काल्की कोचलिन के बीच भी काफी मुश्किलें चल रही हैं। लेकिन फिल्हाल हुमा ने तो अनुराग और अपने रिश्ते की बात को एक सिरे से नकार दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X