डायन को माधुरी से हुआ इश्क...
आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे है? तो दोस्तों यह बात एकदम सही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हालिया रिलीज हुई फिल्म एक थी डायन की डायन हुमा कुरैशी की। जो इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म डेढ़ इश्कियां में माधुरी दीक्षित के साथ काम कर रही हैं। माधुरी के कसीदे पढ़ते हुए हुमा ने कहा कि माधुरी दीक्षित वाकई में बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं।
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन माधुरी जी, जैसी बड़ी कलाकार के साथ काम करूंगी। मेरे लिए माधुरी के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। वो इतनी सुंदर और अच्छी हैं कि उनसे तो किसी को भी प्यार हो जाये।
हुमा कुरैशी ने कहा कि अभी वह फिल्म की कहानी के बारे में और अपने रोल के विषय में कुछ भी बता नहीं सकती हैं क्योंकि मुझे मेरे निर्देशक ने मना किया हुआ है लेकिन इतना कह सकती हूं कि अभिषेक चौबे ने बढ़िया फिल्म बनायी है।विशाल भारद्वाज द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक एवं गीतकार गुलजार हैं। फिल्म से माधुरी दीक्षित की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है इसलिए यह फिल्म और भी खास हो गयी है।
फिल्म की शूटिंग लखनऊ के पास सीतापुर में हुई है। इस फिल्म में देवदास के बाद एक बार फिर से बिरजू महाराज माधुरी को कोरियोग्राफ कर रहे हैं तो वहीं इस फिल्म का एक गाना माधुरी दीक्षित ने भी गाया है।


Click it and Unblock the Notifications
