शिखर धवन ने तलाक के बाद हुमा कुरैशी की बाहों में मनाया न्यू ईयर? वायरल तस्वीरों की खुली पोल

Huma Qureshi Shikhar Dhawan: भारत के मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं। हालांकि उनका पिछले साल ही तलाक हो गया था और अभी वह सिंगल नजर आते हैं। लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर शिखर धवन की बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है कि यह हुमा कुरैशी और शिखर धवन स्विमिंग पूल में जमकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज काफी तेजी से अब वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और लोगों के बीच में यह अफवाह भी फैल रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं क्या है पूरा माजरा?
बताते चलें कि शिखर धवन ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब वह रेस्ट मोड में जा चुके हैं। लेकिन इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आई। दोनों स्विमिंग पूल में एक साथ देखे जा सकते हैं।
शिखर धवन और हुमा कुरैशी की तस्वीरों को देखने के बाद में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।लेकिन आपको बता दें की जांच में पता चला कि यह तस्वीर पूरी तरीके से फेक हैं और AI के माध्यम से बनाई गई है। बता दे कि दोनों को साथ में डबल एक्सल फिल्म में देखा गया था। शिखर धवन की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस थी।


Click it and Unblock the Notifications

