हुमा संग हमबिस्तर होना चाहते हैं कमाल खान

कमाल ने कहा कि वो हुमा की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हैं और साथ ही हुमा को लेकर उन्होंने अपने ऐसे घटिया इरादे को जताया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। कमाल ने ट्वीट किया है मैं कुछ पूछना चाहता हूं अगर आप बुरा ना मानें तो? मैं आपके साथ सेक्स करना चाहता हूं। हा हा हा अभी मैं गैंग्स ऑफ वासेपुर2 देख रहा हूं दूसरी बार वो भी सिर्फ हुमा कुरैशी और डायलॉग 'कहके लूंगा' की वजह से।"
कमाल खान ने इससे पहले जिस्म 2 एक्ट्रेस सन्नी लियोन और ट्विटर क्वीन पूनम पांडे को लेकर भी काफी कमेंट किये हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ज्यादा ही कह दिया है। बिग बॉस में भी कमाल खान ने आकर काफी ऐसे काम किये थे कि वो चर्चा का विषय बन गये थे। अब एक बार फिर उन्होंने खुद को सुर्खियों में लाने का नया तरीका खोजा है। फिल्हाल हम तो यहीं कहना चाहेंगे कि कमाल का ये बदनाम होकर नाम कमाने का पब्लिसिटी स्टंट उन्हें किसी भी तरह बॉलीवुड में सफलता नहीं दिला सकता इसलिये अब कमाल को ये सब बंद करके अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











