आज जो भी हूं अनुराग के कारण हूं: हुमा कुरैशी

मुंबई। 'गैग्‍स आफ वासेपुर' से फिल्‍मों में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि उनकी सफलता का श्रेय अनुराग कश्‍यप को जाता है। जिन्‍होने उन्‍हें अपनी फिल्‍म में साइन किया। हुमा का कहना है कि मैंने कभी नहीं सोंचा था कि मुझे इतनी जल्‍दी मौका मिलेगा। उन्‍होने अनुराग की फिल्‍म 'लव शव दे चिकन खुराना' में भी काम किया है।

अनुराग ने हुमा को 'गैंग्‍स आफ वासेपुर' फिल्‍म के दोनों पार्ट में कास्‍ट किया था। हुमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने थियेटर निर्देशक एन के शर्मा को भी दिया। हुमा का कहना है कि बतौर एक्‍टर मुझे परिपक्‍व बनाने में अनुराग कश्‍यप और मेरे थियेटर डॉयरेक्‍टर ने मेरी खास मदद की। अगर मुझे अनुराग की फिल्‍म न मिली होती तो मैं आज दूसरी फिल्‍म में काम कर रही होती।

ऐसा कहा जा रहा है कि अनुराग कश्‍यप ने ही निखिल आडवाणी को सलाह दी है कि वह हुमा को अपनी आने वाली फिल्‍म 'डी डे' में वह साइन करें। अपने और अनुराग के बीच अफेयर होने जैसी खबरें आने पर उनका कहना है कि 'ये सब बातें बकवास हैं, मुझे इन सब बातों पर हंसी आती है। हुमा इस समय विशाल भारद्वाज की फिल्‍म 'डेढ़ इश्किया' में भी काम कर रही हैं। हुमा का कहना है कि 'इश्किया' काफी शानदार फिल्‍म है और इसके अगले पार्ट में काम कर मैं बेहद खुश हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X