हुमा कुरैशी को अनुराग से जोड़ जाने पर हुमा का परिवार है खफा!

आजकल हुमा अपनी फिल्म डेढ़ इश्किया का प्रचार कर रही हैं। ऐसे में हुमा को मीडिया के सवालों का बार बार सामना करना पड़ा । हुमा कुरैशी ने हर बार मीडिया को कहा कि वो नहीं जानतीं कि अनुराग और काल्की के तलाक की वजह क्या है। वो और अनुराग सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हुमा कुरैशी ने हाल ही में मीडिया से कहा मुझे जो भी कहना था मैंने वो कह दिया है। मैंने अपनी तरफ से सबकुछ साफ कर दिया है। इसमें नया जोड़ेन को कुछ भी नहीं है। बस मुझे इस बात से प्रॉब्ल्म है कि इस तरह की खबरों की वजह से मेरे परिवार पर कुछ गलत असर पड़ेगा। और वो इन बातों पर कुछ रिएक्ट ना कर दें।
यानी कि कुल मिलाकर हुमा को इस बात का डर है कि कहीं उनका परिवार उनके और अनुराग के रिश्ते को लेकर कुछ गलत ना सोच ले। हुमा ने ये कहकर कि उन्हें उनके परिवार के रिएक्शन की चिंता है ये तो साफ कर दिया है कि कहीं ना कहीं अनुराग के साथ उनके रिश्ते को लेकर आने वाली खबरों की वजह से उन्हें भी मुश्किल हो रही है। हुमा कुरैशी और अनुराग दोनों के परिवार अब धीरे धीरे इन बातों से प्रभावित होने लगे हैं। पहले तो अनुराग का घर ही टूट गया और अब हुमा के घर पर भी आंच आने लगी है। देखिये ये खबरें आगे और किन किन मुश्किलों को जन्म देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications