इंटिमेट सीन को लेकर इतना क्यों भड़क गयीं हुमा?
गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी आजकल अपनी फिल्म एक थी डायन को लेकर काफी चर्चा में। हुआ कुछ यूं है कि निर्देशक ने हुमा कुरैशी को फिल्म एक थी डायन के क्लाइमेक्स के लिए इमरान हाशमी के साथ इंटिमेट सीन करने को कहा। हुमा ने इंटिमेट सीन करने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में विशाल भारद्वाज के समझाने पर उन्होंने इंटिमेट सीन करने के लिए हामी भर दी। अब लोगों को इस बात की हैरानी हो रही है कि जिस हुमा को वो एक बहुत ही बोल्ट एक्ट्रेस के रुप में देखते थे उन्होंने इंटिमेट सीन को लेकर इतना बखेड़ा क्यों खड़ा किया?
हुमा कुरैशी ने इससे पहले गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में अपनी बोल्ड एक्टिंग के जरिये लोगों को काफी हैरान किया था। इसके अलावा भी बॉलीवुड पार्टियों में हुमा को कई बार कई सेक्सी और हॉट ड्रेसेस में देखा गया है। जिन्हें देखकर यही लगता है कि हुमा एक बोल्ड एक्ट्रेस होंगी लेकिन हुमा द्वारा इंटिमेट सीन्स को ना कहने के बाद लोगों को काफी हैरान हुई। कि आखिर आज कल जहां हर एक बड़ी एक्ट्रेस इंटिमेट सीन देती है वहां हुमा जो कि बॉलीवुड में अभी खुद को स्टैबलिश कर रही हैं को इंटमेट सीन करने में क्या मुश्किल है। गैंग्स ऑफ वासेपुर भी एक बहुत ही बोल्ड फिल्म थी और हुमा ने फिल्म में काफी बेहतरीन एक्टिंग की थी। हो सकता है कि खुद को लाइमलाइट में लाने के लिेए हुमा ये सब कर रही हों। क्योंकि उन्हें भी तो खुद की पब्लिसिटी करनी ही है आखिर।
कुछ दिन पहले एक थी डायन फिल्म में हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी का किसिंग सीन भी काफी चर्चा में रहा था। और अब कहा जा रहा है कि फिल्म में हुमा और इमरान के बीच जो इंटिमेट सीन शूट किया गया था वो फिल्म के खूबसूरत सीन्स में से एक है। एक थी डायन में हमा कुरैशी और इमरान के अलावा काल्की कोचलीन और कोंकड़ा सेन शर्मा भी मुक्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











