तुषार और मिनिषा ने की ट्रेन में जम कर मस्ती

Hum Tum Shabana
आज कल फिल्म के प्रमोशन के लिए एक से बढ़ कर एक आइडिया पर काम किया जाने लगा है। आने वाली फिल्म हम तुम शबाना के लिए भी कुछ ऐसा ही इस फिल्म के प्रोड्युसर सुभाष दवार ने किया उन्होंने इस फिल्म के लिए पूरी एक ट्रेन ही बुक करा ली।

इस ट्रेन में हम तुम शबाना के सितारों ने जम कर मस्ती की और अपनी फिल्म को प्रमोट किया। इस ट्रेन ने मुंबई से सुरत तक का सफर किया, इतना ही नहीं श्रेयस ने तो अपने एसी कंपार्टमेंट से निकल कर लोकल और स्लिपर में सफर करने का मज़ा लिया। रास्ते भर स्टार्स ने कई तरह के खेल खेले, गाने गाए और जम कर डांस भी किया।

जैसे ही ये सितारे इस ट्रेन से सूरत पहुंचे तो वहां पर उनके स्वागत के लिये बहुत बड़ी भीड़ जुटी हुई थी वहां पर उन्हों ने अपने गेस्ट के साथ मिलकर केक काटा और लोगों को अपनी फिल्म के म्यूज़िक सीडी भी बांटे। हम तुम शबाना एक कॉमेडी भरी फिल्म है इस फिल्म में मिनिषा लांबा के साथ तुषार और श्रेयस मुख्य कलाकार के रूप में पर्दे पर नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X