..................... Hum Style Awards pakistani actress Alizeh Shah trolled for er weird sense of style - Hindi Filmibeat

Pakistani Actress ने भरी गर्मी में ओढ़ लिया सर्दी वाला हैवी फर, स्टाइल का ये अंदाज देखकर लोगों ने किया ट्रोल

Hum Style Awards

Hum Style Awards: पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस को हाल ही में 'हम स्टाइल अवार्ड्स' में अपना स्टाइल दिखाते हुए देखा गया। कुछ ने मॉडर्न स्टाइल को दिखाने के लिए वेस्टर्न आउटफिट को चुना। जबकि कुछ सेलेब्रिटी ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट से महफिल को सजाया।

हाई फैशन का प्रतीक बनने के उनकी लाख कोशिशों के बावजूद, कुछ लोग अपने फैंस की तारीफ हासिल करने में नाकामयाब रहे। सेलेब्रिटीज ने डिज़ाइनर आउटफिट और चमकीले गहने पहने थे। ट्रोलर्स ने उनके फैशन चॉइस को ट्रोल करने में कोई समय बर्बाद नहीं किया।

इवेंट में एक्ट्रेस अलीजे शाह की आउटफिट ट्रोलर्स के निशाने पर आई। उनका आउटफिट देखकर फैशनपरस्त लोगों ने अपना सिर ही पकड़ा लिया। एक्ट्रेस ने ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी और इस आउटफिट में स्पाइस डालने के लिए उन्होंने भूरे रंग के फर को ड्रेस के साथ जोड़ लिया।

उनके आउटफिट को देखकर एक फैन ने लिखा, "स्टाइल अवॉर्ड्स हैं या बेग़ैरती अवॉर्ड्स?" एक और यूजर ने मजाक में कहा, "काइली जेनर किफायती कपड़ों में...।" तीसरे यूजर ने लिखा- 'गर्मियों में फर, इसके स्टाइलिस्ट को फायर कर दो'। चौथे यूजर ने लिखा- 'आपको बता दूं कि ये हम स्टाइल अवॉर्ड है, मेट गाला नहीं'।

आपक बता दें, अलीजेह शाह पाकिस्तानी शोबिज़ में उभरती एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कुछ साल पहले ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से अपना नाम बनाया है। अलीजेह ने एहद-ए-वफा, हूर परी, ताना बाना, जो तू चाहिए, बेबसी और कई अन्य लोकप्रिय पाकिस्तानी टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। पाकिस्तानी स्टारलेट को अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है।

Read more about: hum style awards
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X