..................... अजय देवगन ने क्यों सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की शेयर की तस्वीरें, जानिए कारण | Hum dil de chuke sanam 22 years completed: ajay devgn share post for aishwarya rai bachchan and salman khan - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने क्यों सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की शेयर की तस्वीरें, जानिए कारण

22 साल पहले संजय लीला भंसाली आइकॉनिक फिल्म हम दिल दे चुके सनम फिल्म लेकर आए। फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म की खासियत थी स्टारकास्ट। संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड की स्ट्रॉन्ग स्टारकास्ट लेकर आए।

अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत धमाकेदार स्टारकास्ट के साथ हम दिल दे चुके सनम रिलीज हुई। इस रोमांटिक ड्रामा की कहानी से लेकर गाने और शानदार जोड़ी सबकुछ हिट साबित हुआ। आज हम दिल दे चुके सनम फिल्म के 22 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर अजय देवगन ने स्पेशल पोस्ट किया।

hum dil de chuke sanam

अजय देगवन ने भंसाली, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तस्वीरें शेयर की और खास पोस्ट लिखा। लंबे समय के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की एक साथ वाली तस्वीर फैंस को देखने को मिली है और ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

अजय देवगन इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखते हैं, आज हम दिल दे चुके सनम फिल्म को 22 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान, संजय, ऐश्वर्या राय बच्चन और मैंने एक सुपर सेंसटिव फिल्म के बारे में जाना। हमने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म इतिहास रचेगी। बहुत बहुत शुक्रिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X