Hum Awards 2024: पाकिस्तानी हसीना के साथ भरी महफिल में हुआ ऊप्स मूमेंट, बचाने को दौड़ा ये एक्टर

Hum Awards 2024 Dananeer Mobeen Video

Hum Awards 2024 Dananeer Mobeen Video: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अवॉर्ड 'हम अवॉर्ड्स 2024' के रेड कार्पेट लुक्स और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच पावरी गर्ल यानि के दानानीर मोबीन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस बनी दानानीर ऊप्स मूमेंट का शिकार होती दिखाई दे रही हैं।

दानानीर मोबीन बन ठन कर खूबसूरत लेकिन रिस्की लुक में रेड कार्पेट का रुख कर ही रही थीं कि अचानक अपनी टीम और तमाम लोगों की मौजूदगी में इस हसीना के साथ भयंकर ऊप्स मूमेंट हो गया। दरअसल, हैवी ड्रेस और हाई हील्स के कारण दानानीर का बैलेंस बिगड़ और बचने की तमाम नाकाम कोशिशों के बाद ये हसीना नीचे गिर गई।

इस दौरान दानानीर का लुक कैप्चर कर रहे कैमरों में ये ऊप्स मूमेंट कैप्चर हो गया। इसके साथ ही हसीना को बचाने के लिए कुछ लोग आगे आए लेकिन अभिनेता खुशाल खान ने दौड़ते हुए दानानीर को संभाल लिया और उठने में उनकी मदद की।

सोशल मीडिया पर इस दौरान जहां कुछ लोग दानानीर के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उनका हाल जान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे हसीना की स्क्रिप्टेड हरकत करार दे रही हैं। एक यूजर ने दानानीर को ट्रोल करते हुए लिखा, "रेड कार्पेट पर दानानीर का होना ही रेड कार्पेट की इनसल्ट है।" एक और यूजर ने लिखा, "जो ड्रेस हैंडल नहीं कर सकते वो पहनते ही क्यों हो?" एक और यूजर ने लिखा, "क्या बचाव था, वो गिरी और सिर्फ उस एक्टर ने ही बताया।" ऐसे ही एक और सोशल मीडिया यूजर ने इसे साफ प्री प्लैन्ड बताया है।

Read more about: dananeer mobeen bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X