..................... संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि | Hum Aapke Hain Koun music director Raam Laxman passes away, Lata Mangeshkar expressed her condolences - Hindi Filmibeat

'हम आपके हैं कौन' के संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, लता मंगेशकर ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण ने शनिवार की सुबह नागपुर में आखिरी सांसें लीं। 79 वर्षीय संगीतकार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन समेत 150 फिल्मों में संगीत दे चुके रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। लता मंगेशकर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए संगीतकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा- "मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दुख पहुंचा है। वो बहुत अच्छे इंसाल थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।"

RaamLaxman

बता दें, पहले रामलक्ष्मण 'लक्ष्मण' के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। साल 1976 में फिल्म 'एजेंट विनोद' (1977) में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया। इसके बाद लक्ष्मण ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।

चार दशक लंबे अपने करियर में इन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में संगीत दिया है। सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर रामलक्ष्मण ने कई हिट दिए। 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' में इन्होंने ही संगीत दिया था, जिसके सभी गाने सुपरहिट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X