माधुरी के लिए धक-धक करता जैकमैन का दिल

जब उनसे पूछा गया कि भारतीय फिल्में देखी हैं उन्होंने? उन्होंने जवाब दिया हां, देखी है। फिर उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन सी अभिनेत्री पसंद हैं उन्होंने फौरन माधुरी दीक्षित यानी हम सबकी प्यारी धक धक गर्ल का नाम ले लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय फिल्में ऑस्ट्रेलिया में भी बहुत लोकप्रिय हैं।
फिर शाहरुख खान ने जब जैकमैन को हिंदी फिल्मों के कुछ गानों पर थिरकने को कहा तो उन्होंने तुरंत ताल से ताल मिलाया और मस्ती की। फिर जैकमेन ने बताया कि शाहरुख की फिल्म माइ नेम इज खान ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को बेहद पसंद आयी, लेकिन इन सबके बीच ऐश्वर्य राय का चेहरा उतर चुका था। चूंकि उन्होंने ऐश्वर्य राय की तारीफ ही नहीं की। कोई बात नहीं ऐश्वर्य अगली बार जैकमेन को हिंदी सिनेमा के ट्रेंड के बारे में पहले से ही समझा दिया जायेगा कि कैसे किसी की झूठी तारीफ करनी है।


Click it and Unblock the Notifications











