ऐश-जैकमैन ने जीता 'फिक्की' का दिल

जैकमैन को जहां 'फिक्की फ्रेम्स एक्जीलेंस इंटरनेशनल ऑनर' पुरस्कार दिया गया। उन्हें 'एक्स-मैन' श्रृंखला फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह 'केट एंड लियोपोल्ड', 'वैन हेलसिंग', 'द प्रस्टीज' और 'आस्ट्रेलिया' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए भी मशहूर हैं। वहीं ऐश्वर्या को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'डीकेड ऑफ ग्लोबल अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्या बालन को 'इश्किया' में अभिनय के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और 'माई नेम इज खान' के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी फिल्म के लिए करन जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिया गया।सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'दबंग' को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और साल के सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार मिला। सोनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।'बैंड बाजा बारात' के रणबीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और मनीष शर्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।


Click it and Unblock the Notifications











