..................... Hug your father at least once a week: Shahrukh Khan | हफ्ते में एकबार अपने पिता को जरूर गले लगाएं: शाहरुख खान - Hindi Filmibeat

हफ्ते में एकबार अपने पिता को जरूर गले लगाएं: शाहरुख खान

By Neha Nautiyal

Shahrukh Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने पिता ताज मोहम्मद खान को एक मजबूत व्यक्ति करार देते हुए कहा है कि उनके निधन के 30 साल बाद भी वह उन्हें बेहद याद करते हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' पर शाहरुख ने ट्वीट किया, "30 साल पहले इसी दिन मेरे पिता का निधन हुआ था। मैं उन्हीं की तरह एक नम्र और हंसमुख स्वभाव का पिता बनना चाहता हूं। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं।"

शाहरुख के पिता की मौत कैंसर से हुई थी। उन्होंने लिखा है, "जब समस्याओं से घिरा होता हूं और जब ताकत की जरूरत होती है तो मैं सोचता हूं कि पिता जी होते तो सब ठीक हो जाता। मेरे पिता बेहद मजबूत और सबसे खूबसूरत व्यक्ति थे। उनकी आंखे और मुस्कान यह वादा करती थीं कि वह हमेशा रहेंगी।"

शाहरुख का अपने प्रशंसकों से कहना है कि हफ्ते में एक बार अपने पिता को जरूर गले लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X