'गुजारिश' में रितिक ने किया सबसे टफ डांस

ऋतिक बॉलीवुड के बेस्ट डांसर हैं। 'एक पल का जीना', 'मैं ऐसा क्यूं हूं' और 'इधर चला मैं उधर चला' जैसे गीतों में किए गए उनके डांस को दर्शकों को खूब सराहा है। रितिक ने बताया, "फिल्म में एक नृत्य है जिसके लिए मैंने अपने अब तक के जीवन में सबसे ज्यादा मेहनत की है। मैंने कभी इतनी मेहनत नहीं की थी। मैंने इसके लिए एक महीने तक प्रशिक्षण लिया। यह बहुत लम्बा नृत्य नहीं है लेकिन बहुत कठिन नृत्य है।"
रितिक को फिल्म के कुछ हिस्सों में मोटा दिखना था। इसलिए उन्होंने खूब समोसे खाए और बटाटा वड़ा भी खाया। रितिक ने बताया "मैंने छह-सात महीने के लिए व्यायाम नहीं किया। मैंने 15 साल बाद बटाटा वड़ा और समोसे खाए। मुझे जो पसंद आया मैंने वह खाया।" उन्होंने बताया, "मैं तला हुआ खाने के लिए स्वतंत्र था क्योंकि मुझे फिल्म के कुछ हिस्सों के लिए अपना वजन बढ़ाना था लेकिन ऐसा करने से मेरा स्वास्थ्य खराब हो गया।" अब रितिक की हेल्थ रिपोर्ट में इस बदपरहेजी का असर साफ दिखाई दे रहा है।
36 साल के रितिक अपने खान-पान के लिए बेहद जागरुक हैं। उन्होने बताया कि "पिछले 15 साल से मैं एक स्वस्थ जीवनशैली में था, सही खाना लेता था और व्यायाम करता था। बाद में अचानक इसमें इतना बड़ा बदलाव हुआ इसलिए मेरे डॉक्टर्स ने मुझ पर ऐसा न करने के लिए दबावडाला। लेकिन मुझे इसमें मजा आ रहा था क्योंकि मैं जो चाहूं वह खा सकता था।"


Click it and Unblock the Notifications